सुशासन तिहार 2025: अपनी समस्या और मांग सीधे सरकार तक पहुँचाएं
सुशासन तिहार 2025: अपनी समस्या और मांग सीधे सरकार तक पहुँचाएं
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक जनहितकारी पहल – सुशासन तिहार 2025 शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक अपनी समस्या, मांग या सुझाव सीधे सरकार तक पहुँचा सके, बिना किसी बिचौलिए के।
आवेदन की तारीख:
8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025
यह समय सीमित है, इसलिए आप जल्द से जल्द आवेदन करें।
आवेदन कैसे करें?
1. ऑफलाइन आवेदन (गाँव के लोगों के लिए आसान तरीका)
- ग्राम पंचायत से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- उसमें अपनी समस्या, मांग या सुझाव साफ-साफ लिखें।
- फॉर्म को पंचायत में जमा करें।
ध्यान दें: पहले चरण में कोई अधिकारी आपके घर आवेदन लेने नहीं आएगा।
2. ऑनलाइन आवेदन (अगर मोबाइल या कंप्यूटर है)
- वेबसाइट पर जाएं: https://sushasantihar.cg.nic.in/
- जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि की जानकारी भरें।
- अपनी समस्या या सुझाव सबमिट करें।
ऑनलाइन आवेदन करने में मदद चाहिए?
अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है, तो मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ।
नीचे दिए गए WhatsApp ग्रुप से जुड़कर आप फॉर्म भरने, वेबसाइट उपयोग करने और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
WhatsApp ग्रुप से जुड़ेंइस योजना से क्या लाभ होगा?
- अपनी बात सीधे सरकार तक पहुँचाने का मौका
- सरल प्रक्रिया और पास की पंचायत में सुविधा
- समस्याओं का समय पर समाधान मिलने की संभावना
- सरकारी योजनाओं में आपकी बात शामिल हो सकती है
किन-किन समस्याओं और योजनाओं से जुड़ी माँग या शिकायत की जा सकती है?
अगर आपको किसी योजना का लाभ नहीं मिला, आवेदन के बाद भी नाम नहीं जुड़ा, या कोई दिक्कत आ रही है, तो आप इन विषयों पर आवेदन कर सकते हैं:
- प्रधानमंत्री आवास योजना: पक्का मकान नहीं मिला, आवेदन रिजेक्ट हुआ हो या लंबा समय बीत गया हो।
- पेंशन योजनाएँ: वृद्धावस्था, विधवा या दिव्यांग पेंशन में परेशानी।
- महतारी वंदन योजना: फॉर्म भरा लेकिन पैसे नहीं मिले, या पात्र होते हुए नाम नहीं जुड़ा।
- श्रम कार्ड / श्रमिक पंजीयन: कार्ड बनवाने, नवीनीकरण या योजनाओं का लाभ ना मिलना।
- राशन कार्ड / PDS: नाम नहीं जुड़ा, राशन नहीं मिल रहा, या पात्रता में गड़बड़ी।
- शिक्षा सहायता: छात्रवृत्ति, किताब-कॉपी, यूनिफॉर्म या स्कूल की समस्या।
- स्वास्थ्य योजनाएँ: आयुष्मान कार्ड, दवाई, या अस्पताल में इलाज से जुड़ी शिकायतें।
- मनरेगा / रोज़गार: काम नहीं मिलना, भुगतान नहीं होना, या कार्ड नहीं बनना।
- लोक सेवा गारंटी: सरकारी सेवाओं में देरी या भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें।
अगर आपकी कोई और व्यक्तिगत या सामाजिक समस्या है, तो वो भी आवेदन में शामिल की जा सकती है।
तो देर मत कीजिए!
8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 के बीच आवेदन करें और अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाएं।
आप किन-किन समस्याओं और योजनाओं से जुड़ी मांग या शिकायत कर सकते हैं?
अगर आपको किसी योजना का लाभ नहीं मिला, आवेदन के बाद भी नाम नहीं जुड़ा, या कोई अन्य सरकारी समस्या है, तो आप नीचे दिए गए मुद्दों पर सरकार तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- विभिन्न पेंशन योजनाएँ
- महतारी वंदन योजना
- श्रम योजनाएँ / कार्ड
- राशन कार्ड या सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
- शिक्षा से जुड़ी सहायता योजनाएँ
- स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाएँ
- मनरेगा व रोज़गार संबंधी समस्याएं
- लोक सेवा गारंटी के तहत सेवाओं में देरी या गड़बड़ी
बेरोजगारी भत्ता योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
🙏 जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी, तब बेरोजगार युवाओं को ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था।
लेकिन नवंबर 2023 से जब से BJP सरकार आई है, तब से यह भत्ता बंद हो गया है।
जिनका पिछला पैसा रुका हुआ है या जो नया आवेदन करना चाहते हैं, वे मांग पत्र के माध्यम से आवेदन जरूर करें।
महंगाई से जुड़ी समस्याओं पर भी करें अपनी बात
आज हर घर की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। इन बातों पर भी आप आवेदन कर सकते हैं:
- गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें
- कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल की महंगाई
- खाद्य पदार्थों की कीमतें — दाल, तेल, सब्जी आदि
- बिजली बिल और परिवहन खर्च
अपने वार्ड की स्थानीय समस्याएं भी आवेदन में शामिल करें
हर वार्ड या गाँव की कुछ स्थानीय समस्याएँ होती हैं, जिनका समाधान जरूरी है। अगर आपके वार्ड में नीचे दी गई कोई भी समस्या है, तो आप उसे आवेदन में जरूर शामिल करें:
- गलियों में पानी भराव या नाली सफाई की कमी
- सड़कें टूटी हुई या कीचड़ से भरी हुई
- पेयजल की समस्या — हैण्डपम्प, नल का खराब होना
- रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलना
- आंगनबाड़ी/स्कूल भवन की खराब स्थिति
- मछली पालन, पशुपालन, या युवा क्लब से जुड़ी समस्याएं
इस तरह की वार्ड स्तर की समस्याएं भी मांग पत्र में लिखकर सरकार से समाधान की मांग करें।
किसानों की समस्याएं और कृषि से जुड़ी माँग
किसान भाई भी अपनी खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं आवेदन में जरूर लिखें, जैसे:
- खाद और बीज समय पर नहीं मिलना या महंगे दामों पर मिलना
- सिंचाई की समस्या — बोर, नहर, डीजल अनुदान
- धान खरीदी में नाम नहीं जुड़ना या भुगतान नहीं होना
- कृषि यंत्र का अनुदान या प्रशिक्षण नहीं मिलना
- फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलना
खेती से जुड़ी समस्याओं को आवेदन में लिखकर सरकार से समाधान की मांग करें ताकि समय पर मदद मिल सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करें।