रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (स्नातक) - 2024

Nilesh Dahariya

परीक्षा का परिचय:

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) 05/2024 के अंतर्गत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) स्नातक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में होती है। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण दिनांक:

  •  प्रकाशन तिथि: 13 सितंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 14 सितंबर 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2024 (रात 11:59 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024       
  • फॉर्म में संशोधन तिथि: 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 36 वर्ष (COVID-19 के कारण 3 साल की छूट)

आवश्यक दस्तावेज़:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • फोटो और हस्ताक्षर

शुल्क:

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए: ₹500 (पहली परीक्षा के बाद ₹400 वापस)
  • SC/ST/PwBD/महिला/आर्थिक पिछड़ा वर्ग: ₹250 (पूरी फीस वापस)

पदों के नाम और सैलेरी:

पद का नाम

सैलरी (₹)

पदों की संख्या

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर

₹35,400

1,736

स्टेशन मास्टर

₹35,400

994

गुड्स ट्रेन मैनेजर

₹29,200

3,144

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट

₹29,200

1,507

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट

₹29,200

732

परीक्षा का स्वरूप:

चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1)

  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 90 मिनट
  • विषय: गणित (30 प्रश्न), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क (30 प्रश्न), सामान्य जागरूकता (40 प्रश्न)
  • नकारात्मक अंकन: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर

चरण 2: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2)

  • प्रश्न: 120
  • विषय: गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरूकता

अन्य चरण:

  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट: स्टेशन मास्टर पद के लिए
  • टाइपिंग स्किल टेस्ट: जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क पद के लिए

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदक को एक से अधिक RRB में आवेदन करने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षा की तारीखें RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट की जाएंगी।


Share this article

टिप्पणियाँ