फर्जी कॉलिंग और एसएमएस से मिलेगी मुक्ति

Nilesh Dahariya

 फर्जी कॉलिंग और एसएमएस से मिलेगी मुक्ति लिए बदलाव के तहत ट्राई एक फिल्टर की व्यवस्था कर रही।


टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से नियमों में बदलाव किया जाएगा। नए बदलाव के तहत ट्राई एक फिल्टर की व्यवस्था कर रही है, जिसके बाद 1 मई 2023 से फोन में फर्जी कॉलिंग और एसएमएस नहीं आएंगे। इसके बाद यूजर्स को फोन पर आने वाली अनजान कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल जाएगा।



इस बाबत ट्राई की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां 1 मई से फोन कॉल और मैसेज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पैम फिल्टर लगा रही है। यह फिल्टर फर्जी कॉल और मैसेज को यूजर तक पहुंचने से रोकने का काम करेगा।

जल्द लांच हो सकता है कॉल आईडी फीचर 

बता दें कि ट्राई की ओर से लंबे वक्त से फर्जी कॉल और मैसेज को रोकने के लिए नियम बनाया जा रहा है। इसके तहत ट्राई 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से किए जाने वाले प्रमोशन कॉल्स पर रोक लगाने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही ट्राई कॉलर आईडी फीचर पेश करने पर काम कर रहा है। इसमें फोन आने पर कॉल करने वाले की फोटो और नाम डिस्प्ले होगा। इस सिलसिले में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो की टू कॉलर ऐप से भी बातचीत चल रही ट्रू है। लेकिन टेलीकॉम कंपनियां प्राइवेसी को लेकर कॉलर आईडी फीचर लागू करने से बच रही हैं।

एआई फिल्टर की शुरुआत 1 मई से

अगर मौजूदा वक्त की बात करें, तो टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की ओर से एआई फिल्टर लगाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। जबकि जियो की ओर से अलगे कुछ माह में फिल्टर लगाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में एआई फिल्टर की शुरुआत 1 मई 2023 से शुरू हो जाएगी।

Share this article

टिप्पणियाँ