फेसबुक एप से जांचें इंटरनेट स्पीड
फेसबुक एप यूजर्स को वाई-फाई नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड की जांच करने का विकल्प देता है। इसके लिए सबसे पहले एप लॉन्चर या होम स्क्रीन से फेसबुक एप खोलें और अगर आप पहले से लॉग-इन नहीं हैं तो लॉग इन करें। अब स्क्रीन पर नजर आ रहे 'ड्रॉप डाउन मैन्यू' पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने फेसबुक सुविधाओं और सेटिंग्स समेत कई सारे फीचर्स खुल जाएंगे। ड्रॉप डाउन मेनू में नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'सेटिंग एंड प्राइवेसी' विकल्प पर टैप करें। अब 'वाई-फाई 'और सेलुलर परफॉर्मेंस' क्लिक करें। अब 'स्पीड' टैब पर क्लिक कर 'रन स्पीड टेस्ट' विकल्प को दबाएं। यहां आपको 'कंटिन्यू' बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। अगले पेज पर 'रन स्पीड टेस्ट' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद फेसबुक एप आपके स्मार्टफोन पर मौजूदा इंटरनेट स्पीड को मापना शुरू कर देगा। स्पीड टेस्ट पूरा होने के बाद, यह आपको डाउनलोड स्पीड और अपलोड स्पीड, दोनों के बारे में जानकारी देगा। ध्यान रहे कि यह फीचर केवल फेसबुक एप के एंड्रॉइड वर्जन पर ही उपलब्ध है। फेसबुक के स्पीड टेस्ट फीचर का उपयोग करने के लिए आपको फेसबुक एप के नवीनतम संस्करण और एक एक्टिव अकाउंट की भी आवश्यकता होगी। साथ ही, सुनिश्चित करें कि एप में लॉग-इन हों।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करें।