फिर धीरे-धीरे हम सब इंटरनेट से जुड़ते चले गए
आज से 54 साल पहले वैज्ञानिकों ने पहली बार इंटरनेट से दुनिया को परिचित कराया था। आज इंटरनेट पर पूरी दुनिया आश्रित है।
क्या कभी आपने यह सोचा कि दुनिया जोड़ने वाले इंटरनेट का जन्म कब और कैसे हुआ था?
इंटरनेट की शुरुआत 7अप्रैल, 1969 में हुई थी, क्योंकि आज ही के दिन दुनिया में पहली बार आरएफसी 'रिक्वेस्ट फॉर कमेंट' दस्तावेज प्रकाशित किए गए थे। ये दस्तावेज इंटरनेट और कंप्यूटर की शुरुआत का वर्णन करते है। इनमें कंप्यूटर नेटवर्किंग के क्षेत्र में शामिल कार्यप्रणाली, शोध और नई अवधारणाओं की रूपरेखा लिखी होती है। पहले इंटरनेट को नाम दिया गया
'अप्रानेट'। अमेरिका में रिचर्स और एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'अप्रानेट' सामने आया था। कहते हैं कि उस समय इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिकी मिलिट्री ही कर पाती थी। आगे चलकर यह नाम इंटरनेट हो गया। वर्ल्ड वाइट वेब
(डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) का निर्माण होने के बाद इंटरनेट का इस्तेमाल और भी आसान हो गया। धीरे-धीरे इंटरनेट को सरल बनाने की दिशा में अन्य लोगों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया। इसी सूची में एक नाम सर्च इंजन गूगल का भी है, इसने दुनिया भर के लोगों को बहुत ही तेजी से इंटरनेट से जोड़ा। भारत में इंटरनेट की शुरुआत विदेश संचार निगम लिमिटेड कंपनी द्वारा की गई थी। कंपनी ने अपनी टेलीफोन लाइन के द्वारा दुनिया भर के कंप्यूटरों को भारत के कंप्यूटरों से जोड़ा। इसके बाद प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने इंटरनेट की शुरुआत की। आज भारत में टेलीकॉम कंपनियां 5जी इंटरनेट सेवाएं दे रही हैं। आज हम ऑनलाइन पेमेंट, शॉपिंग, मनी ट्रांसफर, बिल भुगतान, टिकिट बुकिंग और रास्ते खोजने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करें।