पेमेंट एप पर चेक करें बैंक बैलेंस
आप कुछ सेकंड में गूगल पे, फोन पे और पेटीएम पर अपने बैंक बैलेंस जांच सकते हैं। 'गूगल पे' पर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर 'गूगल पे' एप खोलें। अब नीचे स्क्रॉल करें और 'चेक बैंक बैलेंस' विकल्प पर क्लिक करें। बैंक का चयन करें (अगर एक से ज्यादा बैंक अकाउंट जोड़े गए हैं) और अपना यूपीआई पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 'फोन पे' पर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर 'फोन पे' एप खोलें। अब होमपेज पर मनी ट्रांसफर टैब के तहत 'चेक बैंक बैलेंस' विकल्प पर क्लिक करें। बैंक का चयन करें (अगर एक से ज्यादा बैंक खाते जोड़े गए हैं) और अपना यूपीआई पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 'पेटीएम' पर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर 'पेटीएम एप' खोलें। बैलेंस एंड हिस्ट्री विकल्प पर क्लिक करें, जो होमपेज पर होना चाहिए। नीचे स्क्रॉल कर आपको लिस्टेड बैंकों को देखना होगा। ‘चेक बैलेंस' पर क्लिक करें। अपना यूपीआई पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अगर कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करें।